PM MODI JI ADDRESS TO THE NATION
- PM MODI
- CLICK Here: SUBSCRIBE YOU TUBE CHANNEL
- BUY AUTHENTIC PRODUCT
- 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना भी है ये हमारी जिम्मेदारी भी है ये स्थिति हमें सिखाती है कि इसकी मांग एक ही है- आत्मनिर्भर भारत
- कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं
- लॉकडाउन 4 नए रंगरूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा
लॉकडाउन 4.0 क्या है?
- कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा रहेगा, लेकिन हमारी जिंदगी इसके इर्द गिर्द ही नहीं बनी रह सकती।
- हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, मास्क पहनेंगे और काम भी करेंगे।
- लॉकडाउन 4 नए रंगरूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा।
- राज्यों से जो सुझाव मिले हैं उसके मुताबिक ही इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।
- हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे। जो हमारे वश में है, वही सुख है, आत्मनिर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ सशक्त भी करती है।
- अपने स्वास्थ्य का, परिवार का जरूर ध्यान रखिए।
कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं।
20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज क्या है?
- ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।
- हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है।
- ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है।
- इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा।
- 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा।
- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया है।
- हमारे कुटीर, गृह उद्योग, छोटो उद्योगों के लिए हैं जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं।
- ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक व किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है।
- ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है।